1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र में 250 से ज्यादा सीटें जीतने का होना चाहिए लक्ष्य, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान

महाराष्ट्र में 250 से ज्यादा सीटें जीतने का होना चाहिए लक्ष्य, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 05:34 pm IST

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी बहुत उत्साहित नजर आ रही है

If BJP Shiv Sena contest together then aim to win 250 plus seats in Maharashtra says Rajnath Singh- India TV Hindi
If BJP Shiv Sena contest together then we should aim to win more than 250 seats in Maharashtra says Rajnath Singh Image Source : BJP SHIVSENA

अमरावती। महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी बहुत उत्साहित नजर आ रही है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अमरावती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में इस बार अगर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो 250 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य होना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा ‘’कोई कह रहा था कि इस बार हमें महाराष्ट्र में 200 से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी, लेकिन अगर भाजपा और शिवसेना अगर मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो हमरा लक्ष्य 250 से ज्यादा सीटें जीतने का होना चाहिए और एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जिनमें 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है। लोकसभा चुनाव परिणामों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में भी बड़ी जीत की उम्मीद लगाए हुए है। लोकसभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को महाराष्ट्र में लगभग 51 प्रतिशत वोट मिले थे।

2014 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन 288 सीटों में से 122 सीटों पर जीत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर सामने आया था और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई थी, बाद में शिवसेना भी सरकार में शामिल हो गई थी। 2014 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी सीटों पर अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024