1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब: कांग्रेस के बाद अब AAP में भी कलह! भगवंत मान को CM चेहरा घोषित करने की उठने लगी मांग

पंजाब: कांग्रेस के बाद अब AAP में भी कलह! भगवंत मान को CM चेहरा घोषित करने की उठने लगी मांग

 Published : Sep 06, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 06:22 pm IST

चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा के सरकारी घर के बाहर आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

AAP divided over party CM face for Punjab Elections Bhagwant mann protest पंजाब: कांग्रेस के बाद अब - India TV Hindi
पंजाब: कांग्रेस के बाद अब AAP में भी कलह! भगवंत मान को CM चेहरा घोषित करने की उठने लगी मांग Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़. पंजाब में कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी में भी अंतर्कलह दिखने लगी है। चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा के सरकारी घर के बाहर आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि भगवंत मान को 2022 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया जाए।

केजरीवाल ने पंजाब से किया है मुफ्त बिजली देने का वादा

आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनने की उम्मीद है। इसके लिए वो पहले ही लोक-लुभावन वादे कर चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जून के अंत में अपने चंडीगढ़ दौरे पर वादा किया था कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी। उन्होंने कहा कि  पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। आपको बता दें कि पंजबा में अगले साल फरवरी और मार्च में चुनाव प्रस्तावित हैं।

अगस्त की शुरुआत में पंजाब के AAP विधायकों से मिले थे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगस्त की शुरुआत में पंजाब में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की थी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और किसानों के प्रदर्शन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की थी। केजरीवाल के दिल्ली स्थित निवास पर ये बैठक करीब तीन घंटे तक चली थी। पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान और पंजाब में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद मान ने कहा था कि पंजाब में AAP की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024