1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Bilasipara West Election Result: AIUDF के हाफिज बशीर अहमद 59 हजार वोटों से जीते

Bilasipara West Election Result: AIUDF के हाफिज बशीर अहमद 59 हजार वोटों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:42 am IST,  Updated : May 02, 2021 09:09 pm IST

Bilasipara West Election Result: साल 2016 में भी इस सीट पर एआईयूडीएफ के यहां हाफिज बशीर अहमद की जीत नसीब हुई थी, जबकि कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अली अकबर मियां रहे थे।

Bilasipara West Election Result Abu Bakar Siddique Hafiz Bashir Ahmed BJP AIUDF Assam Election Resul- India TV Hindi
Assam Election Result: क्या बिलासीपारा में भाजपा के अबु बक्कर सिद्दिकी को मिलेगी जीत? Image Source : INDIA TV

Bilasipara West Election Result धुबरी जिला का हिस्सा बिलासीपारा पश्चिम विधानसभा सीट पर एआईयूडीएऱफ हाफिज बशीर अहमद ने निर्दलीय अली अकबर मियां को 59758 वोटों से हरा दिया है। बशीर अहमद को 90529 वोट मिले। वहीं अली अकबर मियां को 30670 वोट मिले। तीसरे स्थान पर  भाजपा के अबु बक्कर सिद्दिकी रहे जिन्हें 26907 वोट मिले। 

इस बार के नतीजे बिल्कुल 2016 के नतीजों जैसे ही रहे।बात अगर पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो साल 2016 मेंभी  इस सीट पर एआईयूडीएफ को जीत मिली थी। एआईयूडीएफ के टिकट पर यहां हाफिज बशीर अहमद ने ही जीत नसीब हुई थी, जबकि कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अली अकबर मियां रहे थे। हाफिज बशीर अहमद इस सीट पर पिछली तीन बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2001 में अली अकबर मिया ने यहां एजीपी, साल 1996 में एआईआईसीटी के टिकट पर चुनाव जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024