1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, योगी हमारे नेता और मुख्यमंत्री-धर्मेंद्र प्रधान

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, योगी हमारे नेता और मुख्यमंत्री-धर्मेंद्र प्रधान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:30 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। इसका ऐलान आज एक प्रेस कांफ्रेस में यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, योगी हमारे नेता और मुख्यमंत्री-धर्मेंद्- India TV Hindi
पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, योगी हमारे नेता और मुख्यमंत्री-धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI/FILE

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। इसका ऐलान आज एक प्रेस कांफ्रेस में यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। योगी हमारे नेता और मुख्यमंत्री हैं। 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी के साथ बीजेपी का गठबंधन है । 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हम मिलकर लड़ेंगे । आज उसका औपचारिक ऐलान हो रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के अलावा हमारा गठबन्धन अपना दल के साथ भी है। समझौते में सीटें सम्मान जनक होगी।

धर्मेंद्र प्रधान से जब यह सवाल पूछा गया गि चुनाव किसकी अगुवाई में लड़े जाएंगे और सीएम का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे । योगी हमारे नेता है मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024