1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:54 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दमदार वापसी करते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है। 

Congress Priyanka Gandhi- India TV Hindi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दमदार वापसी करते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने खुशी जताई है। उन्होंने यूपी में भी अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।

ट्वीट कर भाजपा  पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नोमान मसूद के पक्ष में जा रहे निर्णय को बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। जिला अधिकारर को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।’’ गौरतलब है कि गंगोह में नोमान मसूद को भाजपा प्रत्याशी ने हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024