1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. इन 12 सीटों पर फंसा है पेंच, BJP ने नहीं घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

इन 12 सीटों पर फंसा है पेंच, BJP ने नहीं घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 05:59 pm IST

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 78 विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।

मनोहर लाल खट्टर- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर Image Source : PTI

नई दिल्ली: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 78 विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। दरअसल, भाजपा अभी तक बची हुई 12 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सोच में है। पार्टी लगातार मंथन कर रही है लेकिन 12 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

कहां फंसा है पेंच?

  1. नारायनगढ़ विधानसभा सीट
  2. पानीपत शहर विधानसभा सीट
  3. गन्नौर विधानसभा सीट
  4. खरखोडा विधानसभा सीट
  5. फतेहाबाद विधानसभा सीट
  6. आदमपुर विधानसभा सीट
  7. तोशाम विधानसभा सीट
  8. मेहम विधानसभा सीट
  9. कोसली विधानसभा सीट
  10. रेवाड़ी विधानसभा सीट
  11. गुरुग्राम विधानसभा सीट
  12. पलवल विधानसभा सीट

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सोमवार को भाजपा ने अपने 78 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है। खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी में हाल में शामिल हुए कुछ खिलाड़ियों को भी टिकट दिए गए हैं। पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को क्रमश: दादरी, पिहोवा और बरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 90 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के लिए 38 विधायकों को फिर से टिकट दिया है और उनमें से सात के टिकट काट दिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को हुई थी। खट्टर 2014 में करनाल सीट से चुनाव जीते थे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बिरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी। उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024