1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: Athani विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, 39989 वोटों से जीते महेश इरानागोडा कुमाथल्ली

Karnataka By Election Results 2019: Athani विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, 39989 वोटों से जीते महेश इरानागोडा कुमाथल्ली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 10:01 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 05:16 pm IST

Karnataka By Election Results 2019: अठानी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के महेश इरानागोडा कुमाथल्ली ने चुनाव जीत लिया है। 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी अठानी सीट से महेश इरानागोडा ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे।

Karnataka Athani Vidhansabha by poll Result Mahesh Gajanan BJP Congress- India TV Hindi
Karnataka Athani Vidhansabha by poll Result Mahesh Gajanan BJP Congress Image Source : INDIA TV

बेंगलुरू। Karnataka By Election Results 2019: अठानी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के महेश इरानागोडा कुमाथल्ली ने चुनाव जीत लिया है। 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी अठानी सीट से महेश इरानागोडा ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे। बता दें कि कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिनका आज परिणाम आया।

भाजपा प्रत्याशी महेश इरानागोडा कुमाथल्ली ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार गजानन बालचंद्र मंगसूली को 39989 वोटों के अंतर से हराया है। BJP के महेश इरानागोडा कुमाथल्ली को कुल 99114 वोट जबकि कांग्रेस के गजानन बालचंद्र मंगसूली को 59196 वोट मिले हैं। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो महेश इरानागोडा कुमाथल्ली को 59.83 और गजानन बालचंद्र मंगसूली को 35.71 प्रतिशत वोट मिले। इस सीट पर कुल 165796 वोट डाले गए, जिसमें से 1532 वोट नोटा पर पड़े।

पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थी हार

अठानी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार महेश इरानागोडा कुमाथल्ली को मैदान में उतारा था, जिन्हें जीतकर पार्टी के भरोसे को कायम रखा। 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी अठानी सीट से महेश इरानागोडा ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वे कांग्रेस के प्रत्याशी थे, बाद में उनकी सदस्यता रद्द हुई और अब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट से गजानन बालचंद्र मंगसूली को अपना प्रत्याशी बनाया है।

2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अठानी सीट पर महेश इरानागोडा जब कांग्रेस के प्रत्याशी थे तो उन्हें 82094 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया था, उस समय भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सनगप्पा थे और उन्हें 79763 वोट मिले थे। उस समय जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी को सिर्फ 3381 वोट ही मिल सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024