1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी', महुआ के ट्वीट पर BJP ने दिया बड़ा बयान

'PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी', महुआ के ट्वीट पर BJP ने दिया बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 06:48 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 10:43 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 2024 के चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है।

Mamata Banerjee Varanasi, PM Modi in West Bengal, West Bengal chunav 2021- India TV Hindi
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 2024 के चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 2024 के चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है। BJP ने कहा है कि ममता बनर्जी को कभी भी 'बाहरी' नहीं करार दिया जाएगा। पार्टी ने यह बयान तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के एक ट्वीट के बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तृणमूल पार्टी की सुप्रीमो वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एक और निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां चुनाव के आखिरी चरण में मतदान होगा।

‘ममता बनर्जी का वाराणसी में स्वागत है’

तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि ममता सिर्फ एक सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं जहां वह बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ खड़ी हैं। टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ट्वीट का हवाला देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कहा, ‘ममता बनर्जी का वाराणसी में स्वागत है। आपकी नेता (ममता बनर्जी) और पार्टी की स्थापित लोकतांत्रिक मान्यताओं के साथ सामना किया जाएगा। आपको कभी भी 'बाहरी व्यक्ति' नहीं कहा जाएगा। आपके किसी भी कार्यकर्ता की हत्या नहीं की जाएगी और फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा, जैसा आपने बंगाल में 140 कार्यकर्ताओं के साथ किया।’


‘दीदी नंदीग्राम का चुनाव जीत रही हैं’
ममता बनर्जी पर मोदी की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए, महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया था, ‘दूसरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं? हां प्रधानमंत्री जी, वह चुनाव लड़ेंगी और यह वाराणसी में होगा। इसलिए जाइए, तैयारी कीजिए।’ तृणमूल के आधिकारिक अकाउंट ने ट्वीट किया, ‘दीदी (ममता बनर्जी) नंदीग्राम जीत रही हैं। दूसरी सीट से उनके लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। नरेंद्र मोदी जी, 2024 में सुरक्षित सीट की तलाश करें, क्योंकि आपको वाराणसी में चुनौती दी जाएगी।’ पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने तृणमूल को यह घोषणा करने के लिए चुनौती दी थी कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024