1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चुनाव मोड में एक्टिव ममता बनर्जी अचानक मस्जिद पहुंच गईं, देखिए वीडियो

चुनाव मोड में एक्टिव ममता बनर्जी अचानक मस्जिद पहुंच गईं, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 05:46 pm IST

चुनाव से पहले वोट जुटाने के लिए नेता अक्सर धर्म और आस्था के जरिए लोगों को अपने साथ जुटाने की कोशिश करते हैं। ऐसा बार-बार देखा जाता रहा है, राजनीति में यह पुरानी रीत है। ममता बनर्जी का सोमवार को मस्जिद जाने का यह अचानक बना प्रोग्राम भी ऐसी ही स्ट्रैटेजी का हिस्सा नजर आता है।

जब चुनाव मोड में एक्टिव ममता बनर्जी अचानक मस्जिद पहुंच गईं, देखिए वीडियो- India TV Hindi
जब चुनाव मोड में एक्टिव ममता बनर्जी अचानक मस्जिद पहुंच गईं, देखिए वीडियो Image Source : TWITTER/ANI

भवानीपुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश की भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में वह सोमवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सोला अना मस्जिद में जा पहुंचीं। उनके यहां आने की किसी को उम्मीद नहीं थी, वह अचानक ही मस्जिद आईं और काफी देर रुकीं। मस्जिद में काफी लोगों ने उनका अभिवादन किया।

चुनाव से पहले वोट जुटाने के लिए नेता अक्सर धर्म और आस्था के जरिए लोगों को अपने साथ जुटाने की कोशिश करते हैं। ऐसा बार-बार देखा जाता रहा है, राजनीति में यह पुरानी रीत है। ममता बनर्जी का सोमवार को मस्जिद जाने का यह अचानक बना प्रोग्राम भी ऐसी ही स्ट्रैटेजी का हिस्सा नजर आता है। उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

देखिए वीडियो-

गौरतलब है कि भवानीपुर में 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे, काउंटिंग 3 अक्‍टूबर को होगी। यहां से ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल हैं। वहीं, दूसरी ओर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस सीट से वकील श्रीजीब विश्वास को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी को इस सीट से चुनाव लड़वाने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जिससे निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी पड़ी।

ममता बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं और उन्हें मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए पांच नवंबर तक निर्वाचित होना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024