1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Manikpur Assembly Results Updates: मानिकपुर से BJP के आनंद शुक्ला 12840 वोटों से जीत दर्ज की

Manikpur Assembly Results Updates: मानिकपुर से BJP के आनंद शुक्ला 12840 वोटों से जीत दर्ज की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 07:09 am IST,  Updated : Oct 25, 2019 11:28 am IST

उत्तर प्रदेश की मानिकपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम शुरू होने जा रहा है, देखना होगा कि इस बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को टक्कर मिलती है या पिछली बार की तरह सीट भाजपा के ही खाते में जाती है।

Manikpur Assembly Results- India TV Hindi
Manikpur Assembly Results

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मानिकपुर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने परिणाम घोषित कर दिए है। इस सीट पर मानिकपुर से BJP के आनंद शुक्ला 12840 वोटों से जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मानिकपुर सीट से आनंद शुक्ला को अपने टिकट पर चुनाव लड़ाया था जबकि कांग्रेस ने रंजना भारती पर दांव खेला था। समाजवादी पार्टी ने निर्भय सिंह पटेल और बहुजन समाज पार्टी ने राजनारायण को चुनाव लड़ाया था। 

2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मानिकपुर सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी, भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को 84988 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संपत पाल को 40524 वोट पड़े थे। उस समय इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभान सिंह पटेल को 32382 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024