1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, बोलीं इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, बोलीं इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

 Written By: Agency
 Published : May 09, 2019 03:49 pm IST,  Updated : May 09, 2019 03:52 pm IST

गुरुवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रतापगढ़ में गरजीं प्रियंका गांधी Image Source : TWITTER

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले कर रही हैं। बुधवार को जहां प्रियंका गांधी ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी पर हमला किया था, तो वहीं गुरुवार को भी वो पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लेकर कहा, “इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।”

प्रियंका यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा “राजनीतिक शक्ति वो होती है जो माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बातें सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बातें सुनने की शक्ति लेकिन प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना छोड़िये, आपको जवाब देना नहीं जानते।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी प्रतापगढ़ में काग्रेंस प्रत्याशी रत्ना सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं। यहां रत्ना सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगम लाल गुप्ता और बसपा के अशोक कुमार त्रिपाठी से है। रत्ना सिंह पहले भी कांग्रेस के टिकट पर प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024