1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को ₹2 लाख मुआवजा देगी चन्नी सरकार

पंजाब: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को ₹2 लाख मुआवजा देगी चन्नी सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2021 09:06 am IST,  Updated : Nov 13, 2021 09:06 am IST

साल की शुरुआत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान तय मार्गों को छोड़कर लाल किले के तरफ बढ़ गए थे और जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की तस्वीरें सामने आई थीं। 

Punjab Elections Channi Govt to award those who were arrested in Delhi Tractor rally violence  पंजाब- India TV Hindi
पंजाब: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को ₹2 लाख मुआवजा देगी चन्नी सरकार Image Source : PTI

चंडीगढ़. पंजाब में चुनाव से पहले जमकर सियासत की जा रही है। किसानों के मुद्दे को भुनाने के लिए कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और अकाली दल तीनों ही जमकर राजनीति कर रहे हैं। अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 26 जनवरी पर देश की राजधानी नई दिल्ली में 'उत्पात' मचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को 2 लाख रुपये मुआवजा देकर सम्मानित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर कहा, "तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान विरोध का समर्थन करने के लिए मेरी सरकार के रुख को दोहराते हुए, हमने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है।"

आपको बता दें कि साल की शुरुआत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान तय मार्गों को छोड़कर लाल किले के तरफ बढ़ गए थे और जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की तस्वीरें सामने आई थीं। प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले सहित बहुत सारी जगहों पर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था। इसके अलावा लाल किले कथित किसानों द्वारा धार्मिक ध्वज भी फहराया गया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024