1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. MCD Election 2022: 'आप' ने चुनाव के लिए कसी कमर, तैयारियों पर नजर रखने के लिए बनाया 'एमसीडी वार रूम'

MCD Election 2022: 'आप' ने चुनाव के लिए कसी कमर, तैयारियों पर नजर रखने के लिए बनाया 'एमसीडी वार रूम'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 10, 2022 10:20 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 10:24 pm IST

एमसीडी चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं। इसके अनुसार 4 दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के लिए 'एमसीडी वार रूम' बनाया है, जो प्रचार से जुड़ी चीजों पर निगरानी रखेगा।

एमसीडी चुनाव- India TV Hindi
एमसीडी चुनाव Image Source : INDIA TV

एमसीडी चुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां कांग्रेस में उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी जारी करने के लिए उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनाव में जीत का रास्ता तय करने के लिए जी जान से जुटी है। 'आप' ने गुरुवार को अपनी चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए 'एमसीडी वार रूम' बनाया है। यह सभी आयोजनों और आप के जनसभा कार्यक्रम 'जनसंवाद' के प्रबंधन का काम करेगा। 

दिल्ली की पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वार रूम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'वॉर रूम सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की निगरानी करेगा। सभी 250 सीटों पर सफल नामांकन सुनिश्चित करने के लिए वकीलों की एक केंद्रीय टीम बनाई जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक वकील नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी अपने सभी 10 फोकल बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव लड़ेगी।'

चुनावी तैयारियों के लिए बनाया गया है वॉर रूम: गोपाल राय

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 'आगामी एमसीडी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को तेज करने के लिए वॉर रूम लॉन्च किया जा रहा है। हम एमसीडी से संबंधित 10 विभिन्न गतिविधियों की निगरानी के लिए इस वार रूम का उपयोग करेंगे। यह शेड्यूलिंग के मुद्दों को देखेगा, सूची तैयार करेगा, आयोजनों में वक्ताओं और स्थानीय निवासियों को निमंत्रण भेजेगा।'

कल 'केजरीवाल की 10 गारंटी' अभियान की होगी शुरुआत

वार रूम की टीम चुनाव आयोग से पार्टी के सभी आयोजनों के लिए जरूरी अनुमति लेने में लगी रहेगी। पार्टी के लिए स्टार प्रचारकों की योजना और अन्य सभी जरूरतें पूरी करने में एक और टीम लगी होगी।इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शुक्रवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत वह जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024