1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. जाट लैंड शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश-जयंत, 23 दिसंबर को होगी सपा-आरएलडी की परिवर्तन संदेश रैली

जाट लैंड शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश-जयंत, 23 दिसंबर को होगी सपा-आरएलडी की परिवर्तन संदेश रैली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2021 10:27 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 10:27 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को इगलास में सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली होगी, जिसमें लाखों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जाट लैंड शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश-जयंत, 23 दिसंबर को होगी सपा-आरएलडी की परिवर्तन संदेश रैली- India TV Hindi
जाट लैंड शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश-जयंत, 23 दिसंबर को होगी सपा-आरएलडी की परिवर्तन संदेश रैली Image Source : TWITTER

Highlights

  • जाट लैंड शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश-जयंत
  • 23 दिसंबर को होगी सपा-आरएलडी की परिवर्तन संदेश रैली
  • चुनाव में टिकट चाहने वालों को दिया गया लक्ष्य

अलीगढ़: अलीगढ़ के इगलास में 23 दिसंबर को सपा और रालोद की साझा जनसभा होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच पर होंगे। टिकटों के दावेदार अपनी ताकत दिखाएंगे। आयोजन की तैयारियों में नेता जुटे हुए हैं। सपा-रालोद की जनसभा में आगरा से भी बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता जाएंगे। यूपी विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर पश्चिम में रालोद के साथ से अखिलेश ने जाट मुस्लिम यादव समीकरण अपने पक्ष में करने का खाका तैयार कर लिया है। वहीं पूर्वांचल में ओपी राजभर के सहारे राजभर वोट बैंक हासिल कर सियासी राह की मुश्किल कम करने का प्लान तैयार है।

पश्चिम में विपक्ष की साख

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को इगलास में सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली होगी, जिसमें लाखों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे।

चुनाव में टिकट चाहने वालों को दिया गया लक्ष्य
इगलास की भूमि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। रैली 150 बीघे में होगी। मंच 72 फिट लंबा होगा। पदाधिकारियों को रैली के लिए भीड़ एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वालों को लक्ष्य दिया हैं। उनसे कहा गया कि जो जितने ज्यादा लोगों को रैली में लाएगा, उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।

हालांकि, इससे पहले एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की मेरठ में रैली हो चुकी है. वहीं, अभी तक दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि एसपी, आरएल़डी को तीन दर्जन सीटें दे सकती हैं और कुछ सीटों पर एसपी नेता आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024