1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बॉर्डर के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन तो सिद्धू, चन्नी पर भड़के अमरिंदर, दिया बड़ा बयान

बॉर्डर के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन तो सिद्धू, चन्नी पर भड़के अमरिंदर, दिया बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 05:25 pm IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Amarinder Singh, Amarinder Singh Navjot Sidhu, Amarinder Channi- India TV Hindi
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। Image Source : PTI

Highlights

  • अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को ‘सक्रिय होने’ के लिए कहें।
  • अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला।
  • सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और BSF द्वारा इसे मार गिराए जाने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को ‘सक्रिय होने’ के लिए कहें। पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्रोन को मार गिराए जाने की एक खबर टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘पूरे दिन भांगड़ा करने के बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने गृह मंत्री को सक्रिय होने और चीजों को नकारने से बचने की सलाह देनी चाहिए।’

पढ़ें खबर: पाकिस्तान से भारत में घुसने जा रहा था ‘Made in China’ ड्रोन, BSF ने मार गिराया

BSF ने मार गिराया था ड्रोन

BSF ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित एक ड्रोन ‘दिखा और उसे मार गिराया गया।’ इसने कहा कि काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर मार गिराया गया। मुख्यमंत्री चन्नी को इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार्यक्रम में भांगड़ा करते हुए देखा गया था। सितंबर में भी उन्हें कपूरथला में एक कार्यक्रम में पंजाब का लोकनृत्य करते देखा गया था।
https://twitter.com/capt_amarinder/status/1472093882947018753
सिद्धू पर भी सिंह ने साधा निशाना
सिंह ने इसी ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने चन्नी से कहा, ‘अपने पार्टी अध्यक्ष से भी कहो, अगर वह आपकी बात सुनते हैं, कि वह अपने बड़े भाई इमरान खान से हमारे सीमावर्ती राज्य पंजाब को परेशान करने की कोशिश बंद करने को कहें!’ पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने पिछले महीने सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहा था। उनकी टिप्पणी की BJP और शिरोमणि अकाली दल ने निंदा की थी।

बीजेपी के साथ है सिंह का गठबंधन
सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और अब 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024