Highlights
- विधायक को खदेड़े जाने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- वीडियो में ग्रामीण विधायक को खदेड़ते हुए और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- वीडियो में विक्रम सिंह सैनी गाड़ी में बैठकर लोगों के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली से भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। दरअसल, खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी अपने निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे थे कि तभी ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया। विधायक को खदेड़े जाने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ग्रामीण विधायक को खदेड़ते हुए, ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Related Stories
सैनी को नाराज ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा
विधायक विक्रम सिंह सैनी बुधवार को यहां एक गांव में बैठक के लिए पहुंचे थे, जब उन्हें नाराज ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वीडियो में, ग्रामीणों का एक समूह सैनी के पीछे उनकी कार तक जाता है और उनके अंदर जाते ही लोग चिल्लाने लगते हैं। ग्रामीणों को विधायक के खिलाफ नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में विक्रम सैनी गाड़ी में बैठकर लोगों के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी कुछ ग्रामीण विधायक की गाड़ी के पास पहुंचते हैं और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी करते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होनी है।
सैनी को घोर ग्रामीणों ने लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे
वोटिंग से पहले मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी गांव-गांव घूम रहे हैं। इसी क्रम में सैनी भी चुनाव प्रचार करने एक गांव पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया और विरोध करते हुए वापस जाओ के नारे लगाए। सैनी भड़काऊ बयान देने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में उन्होंने भारत में असुरक्षित महसूस करने वालों को धमकी दी थी। उससे एक साल पहले उन्होंने कहा था कि हमारे देश को हिंदुस्तान कहा जाता है, जिसका अर्थ है हिंदुओं के लिए एक राष्ट्र। वे गायों को मारने वालों के शरीर के अंग तोड़ने की भी धमकी दे चुके हैं। (IANS से इनपुट्स के साथ)