नई दिल्ली: पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की गुहार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए जी-जोर लगा रहे हैं। हालांकि देश के पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के शोर के बीच आज होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने लताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। बीजेपी का यूपी के लिए आज घोषित होने वाला संकल्पपत्र का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: जन चौपाल में पीएम ने कहा-स्वर के जरिए हमेशा हमारे बीच रहेंगी लताजी
Assembly Election Live Updates: जन चौपाल में पीएम ने कहा-स्वर के जरिए हमेशा हमारे बीच रहेंगी लताजी
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानासभा चुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,चुनावी प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर चुनाव प्रचार के दौरान अपनी पार्टी के कार्यों के बारे में आम मतदाताओं को बता रहे हैं।
Assembly election 6 february
-
8:15 PM (IST) Feb 06, 2022
उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गंगोत्री में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया
उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गंगोत्री में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
-
2:38 PM (IST) Feb 06, 2022
नड्डा बोले-मानवता की प्रतीक थीं लताजी
जन चौपाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लताजी सिर्फ महान कलाकार ही नहीं थी, वे मानवता की प्रतीक भी थीं। उन्होंने संगीत की दुनिया में अलग ही स्थान बनाया। उनका जाना हमारे अपूरणीय क्षति है। देश शोकाकुल है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धंजलि।
-
2:37 PM (IST) Feb 06, 2022
जनचौपाल में बोले पीएम मोदी-लताजी ने दुनिया में अलग पहचान बनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जनचौपाल को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। बोले- लता दीदी ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई। आप दुनिया में कहीं भी जाइए आपको लता दीदी के चाहने वाले बहुत लोग मिलेंगे। आज वह भौतिक रूप से हमारे बीच भले ही न हों, लेकिन अपनी स्वर के जरिए वह हमारे बीच हमेशा रहेंगी। मोदी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जनचौपाल संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा, आगरा, बुलंदशहर के क्रांतिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया है।
-
1:02 PM (IST) Feb 06, 2022
पीएम मोदी जाएंगे मुंबई, लताजी को देंगे श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर के निधन पर आज शाम शिवाजी पार्क में शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार होगा। पीएम मोदी भी मुंबई जाएंगे। वे शाम 5 बजे मुंबई पहुंचेंगे और लताजी को श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग लताजी के निधन के कारण स्थगित कर दी गई हैं।
-
12:49 PM (IST) Feb 06, 2022
बीजेपी नेताओं ने मौन रखा, स्थगित हुआ घोषणपत्र का कार्यक्रम
लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। लता मंगेशकर के निधन के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र 2022 का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
-
12:41 PM (IST) Feb 06, 2022
पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग स्थगित
सुुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के चलते प्रधानमंत्री की वर्चुअल मीटिंग, भाजपा के सभी कार्यक्रम जिनमें चुनाव घोषणापत्र भी शामिल है, वे सभी स्थगित कर दिए गए हैं।
-
12:34 PM (IST) Feb 06, 2022
बीजेपी का घोषणापत्र स्थगित
लखनऊ: लताजी के निधन पर बीजेपी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र कार्यक्रम स्थगित हो गया है। 2 मिनट का मौन रखकर सुर—साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि दी गई।
-
9:41 AM (IST) Feb 06, 2022
संकल्प पत्र थोड़ी देर में जारी होगा, बिजली को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
थोड़ी देर में लखनऊ में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होगा। होम मिनिस्टर अमित शाह और यूपी के सीएम योगी जारी करेंगे संकल्प पत्र। बिजली के दामों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
-
9:33 AM (IST) Feb 06, 2022
कांग्रेस ही एकमात्र ताकतवर विकल्प: सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि देश में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ताकतवर विकल्प है। उन्होंने पंजाब में सीएम चेहरे के सवाल पर कहा कि मैं चन्नी से और चन्नी मुझसे अलग नहीं हैं। हम सब एक इंजन से जुड़े हुए हैं। सीएम चेहरे के लिए हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को कल्याणकारी राज्य कैसे बनाना है। इस पर काम करना है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब में दिल्ली मॉडल फेल है। पिछले चुनाव में भी झाडू साफ हो गई थी।
-
8:58 AM (IST) Feb 06, 2022
राहुल गांधी के फैसले का हम सभी पालन करेंगे: सिद्धू
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब में कांग्रेस के सीएम चेहरे के नाम का ऐलान करने के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि निर्णय लिए बिना कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं हुआ। पंजाब के सीएम पद के चेहरे का ऐलान करने के लिए हमारे नेता अग्रणी राहुलजी का मैं धन्यवाद देता हूं। हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे।
-
7:57 AM (IST) Feb 06, 2022
मणिपुर में कांग्रेस सहित 6 दलों ने किया गठबंधन
इंफाल। मणिपुर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को छह दलों ने गठबंधन किया जिसे ‘मणिपुर प्रोग्रेसिव सेक्युलर अलायंस’ (एमपीएसए) नाम दिया गया है। इस गठबंधन में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और जेडी(एस) शामिल है। इस बैठक में मणिपुर में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और वाम दलों के प्रतिनिधि मोइरंगथेम नारा सिंह शामिल थे। 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी।
-
7:53 AM (IST) Feb 06, 2022
मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह ने नामांकन दाखिल किया
इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल पूर्व जिले की हिंगांग सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में हिंगांग से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।’’ उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी भाजपा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पांच और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
-
7:42 AM (IST) Feb 06, 2022
असम की माजुली सीट पर उपचुनाव 7 मार्च को
नई दिल्ली। असम में माजुली विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 मार्च को होगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पिछले साल राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के साथ ही 10 मार्च को उपचुनाव के लिए मतों की गिनती होगी।
-
7:37 AM (IST) Feb 06, 2022
राहुल गांधी करेंगे पंजाब में सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा
पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा। इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मुद्दे पर जारी घमासान और आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा आज करेंगे।
-
7:33 AM (IST) Feb 06, 2022
बीजेपी आज जारी करेगी 'लोक कल्याण संकल्प पत्र'
पांच राज्यों में होने वाले विधानासभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र आज मोदी गोवा में वर्चुअली एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं अमित शाह उत्तर प्रदेश के जाट बहुल क्षेत्र बागपत में पब्लिक रैली करेंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' जारी किया जाएगा।