1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: बेचराजी सीट पर बीजेपी का कब्जा, ठाकोर सुखाजी 11286 वोटों से जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: बेचराजी सीट पर बीजेपी का कब्जा, ठाकोर सुखाजी 11286 वोटों से जीते

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 26, 2022 11:54 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 06:04 pm IST

गुजरात की बेचराजी सीट पर पटेल और ठाकोर समाज का खासा प्रभाव है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी लेकिन इस बार भाजपा ने बाजी मार ली है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधान सभा की बेचराजी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ठाकोर सुखाजी सोमाजी 69872 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्यासी ठाकोर अमृतजी(भोपाजी) बाबूजी को 11286 वोटों के अंतर से हराया। भोपाजी को 58586 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्यासी भावेशकुमार नरोतमभाई पटेल 17178 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

बता दें कि मेहसाणा जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर बेचराजी विधानसभा सीट है। इस सीट पर मेहसाणा के 72 गांव भी शामिल हैं। यहां मां बहुच का तीर्थस्थल है। बीजेपी के रजनीकांत पटेल को जनता ने यहां से पहला विधायक चुनकर विधानसभा भेजा था। इस बार कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे थे। इससे पहले पिछले चुनाव यानी 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदार को जीत मिली थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी भरत ठाकोर को 80894 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के रजनीकांत पटेल को 65,033 वोट प्राप्त हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024