1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चुनाव मंच गुजरात 2022: 'गुजरात ने लगातार पीएम मोदी को चुनाव जितवाया है', बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

चुनाव मंच गुजरात 2022: 'गुजरात ने लगातार पीएम मोदी को चुनाव जितवाया है', बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 26, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 08:57 pm IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया टीवी के चुनाव मंच में गुजरात और देश के विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत की ओर आशा के साथ देख रही है। पीएम ने भूकंप के बाद कच्छ को खड़ा किया।

चुनाव मंच गुजरात 2022" पीयूष गोयल- India TV Hindi
चुनाव मंच गुजरात 2022: पीयूष गोयल Image Source : INDIA TV

चुनाव मंच में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गुजरात ने लगातार पीएम मोदी को चुनाव जितवाया है। देश को सदियों तक आगे चलाने के लिए एक नींव रखी। पीएम मोदी ने महंगाई कम की। गुजरात के काम को आज पूरा देश स्वीकारता है।

भूकंप के बाद कच्छ को पीएम मोदी ने खड़ा किया: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कभी साबरमती नदी की अनदेखी की जाती थी, आज उस साबरमती नदी का कायाकल्प हो गया है। पीयूष गोयल ने कहा कि किसने सोचा था कि कच्छ में भूकंप के बाद इसे कम समय में इतना विकसित और सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।

एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने वाला है गुजरात, बोले पीयूष गोयल 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरदार सरोवर बांध ने गुजरात की जिंदगी बदल दी। उन्होंने दावा किया कि गुजरात एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनने वाला है। 

भारत की जनसंख्या सबसे बड़ी ताकतः पीयूष गोयल

कंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की जनसंख्या सबसे बड़ी ताकत बनी है। आज भारत ने स्टार्टअप्स में रिकॉर्ड बनाया है। गुजरात आज सोलर एनर्जी की कैपिटल बन चुका है। 140 करो़ड़ भारतीय आज भारत की ताकत बन चुके हैं। गुजरात अब ग्रीन स्टील और लोहा बनाएगा।

आज दुनिया की नजर भारत पर टिकी हैः केंद्रीय मंत्री

पीयूष गोयल ने कहा कि आगे आने वाले समय में दुनिया को किसी पर विश्वास है, किसी पर नजर टिकी हुई है तो वह भारत है। हरेक देश भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना चाहते हैं। विश्व के बड़े नेता पीएम मोदी से सलाह लेते हैं। जी 20 में हम मेजबान होंगे, एक समय हमें पिछड़ा मानते थे, लेकिन आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024