Chunav Manch Highlights: गुजरात विधानसभा चुनावों में पहले फेज के मतदान में 4 दिन का वक्त रह गया है। सबके अपने-अपने वादे और दावे हैं। गुजरात चुनाव के दौरान किए जा रहे इन्हीं वादों और दावों पर बात करने के लिए इंडिया टीवी का चुनाव मंच भी तैयार है। क्या गुजरात एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट करेगा? क्या गुजरात एक बार फिर इतिहास दोहराएगा या गुजरात में इस बार बदलाव होगा? क्या बीजेपी इस बार पहले से ज्यादा सीटें लाएगी? क्या राहुल गांधी के कांग्रेस की सीटें पहले से घट जाएंगी? क्या गुजरात में केजरीवाल का खाता खुल पाएगा?
ऐसे ही सवालों पर इंडिया टीवी लेकर आया है चुनावों का सबसे बड़ा शो चुनाव मंच। इस मंच पर गुजरात चुनाव में ताल ठोक रहे सारे दिग्गज शिरकत कर रहे हैं और बता रहे हैं कि क्या होगा गुजरात का फैसला। गुजरात चुनावों पर यह खास पेशकश देखने के लिए दिन भर बने रहिए सिर्फ इंडिया टीवी पर।