1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 89 और उम्मीदवार घोषित किए, महिलाओं को 40 पर्सेंट टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 89 और उम्मीदवार घोषित किए, महिलाओं को 40 पर्सेंट टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2022 09:39 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 09:39 pm IST

कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी समेत कई महिलाओं को टिकट दिया है।

Congress Candidates, Congress Candidates List, Congress Uttar Pradesh- India TV Hindi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी। Image Source : PTI

Highlights

  • कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में भी पहली और दूसरी सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।
  • कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
  • कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 89 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की। पार्टी की इस नई लिस्ट में 37 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में भी पहली और दूसरी सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में दूसरे फेज से लेकर छठे फेज तक के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

13 जनवरी को पार्टी ने जारी की थी पहली लिस्ट

कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी, हाथरस से सरोज देवी, शेखूपुर से फराह नईम, बाराबंकी से गौरी यादव और पथरदेवा से अंबर जहां को टिकट दिया गया है। इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने गत 20 जनवरी को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इससे पहले, पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।


10 मार्च को घोषित होंगे चुनावों के परिणाम
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। विधानसभा चुनावों के परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024