1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कांग्रेस ने लोकेन सिंह को मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने लोकेन सिंह को मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 06:36 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Manipur Assembly Elections 2022, Manipur Elections 2022, Manipur Vidhansabha Chunav- India TV Hindi
कांग्रेस ने एन लोकेन सिंह को शुक्रवार (10 सितंबर) को अपनी मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। Image Source : TWITTER.COM/NLOKENSINGH

Highlights

  • अध्यक्ष बनने से पहले एन लोकेन सिंह मणिपुर के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • केशम मेघचंद्र सिंह, इरेंबम हेमचंद्र सिंह और डी कोरुंगथांग को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने एन लोकेन सिंह को शुक्रवार (10 सितंबर) को अपनी मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले वह अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही, केशम मेघचंद्र सिंह, इरेंबम हेमचंद्र सिंह और डी कोरुंगथांग को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने मणिपुर के लिए 33 सदस्यीय कार्यकारी समिति भी गठित की है। मणिपुर में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024