1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दसाडा से 2017 में कड़े मुकाबले में जीती थी कांग्रेस, जानें इस बार के समीकरण

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दसाडा से 2017 में कड़े मुकाबले में जीती थी कांग्रेस, जानें इस बार के समीकरण

 Published : Nov 22, 2022 03:26 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 03:26 pm IST

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। दसाडा विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। दसाडा विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस जहां पारंपरिक प्रतिद्वंदी हैं तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। दसाडा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को 2017 के चुनाव में कड़े मुकाबले में जीत मिली थी। जबकि 2012 में यहां से भाजपा का उम्मीदवार जीता था। इस बार कांग्रेस को जहां भाजपा से जीती इस सीट को दोबारा बचाने के चुनौती है तो वहीं भाजपा को कांग्रेस से अपनी सीट फिर वापस पाने की उम्मीद। ऐसे में वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दसाडा विधानसभा सीट से अबकी बार भाजपा ने परसोत्तम परमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायक नौशादजी भलजीभाई सोलंकी पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि 2017 के चुनाव में वह बेहद कड़े मुकाबले में भाजपा को शिकस्त दे पाए थे। उन्होंने भाजपा के रमणलाल ईश्वरलाल वोरा को 3728 वोटों से हराया था। वहीं आप की ओर से अरविंद सोलंकी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह विधानसभा सीट सुरेंद्र नगर संसदीय क्षेत्र में आती है। भाजपा के डा. महेंद्र भाई मुंजपारा यहां से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के सोमाभाई पटेल को 2 लाख 77 हजार से अधिक मतों से हराया था।

2017 में कर लिया था कांग्रेस ने कब्जा

दसाडा विधानसभा सीट पर 2012 में भाजपा की जीत हुई थी। यहां वर्ष 1995 से लगातार किसी एक पार्टी का राज नहीं रहा। किसी बार भाजपा तो किसी बार कांग्रेस जीतती आ रही है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने बेहद नजदीकी मुकाबले में भाजपा से यह सीट छीन ली थी। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में भाजपा इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस बड़ी मुश्किल से भाजपा के हाथ से छीन हुए इस गढ़ को बचाने में जुटी है। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार दसाडा से किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024