1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: एलिसब्रिज सीट से अमित शाह ने लहराया भगवा, एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: एलिसब्रिज सीट से अमित शाह ने लहराया भगवा, एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीते

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 27, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 07:55 pm IST

गुजरात विधानसभा की एलिसब्रिज सीट से भाजपा ने सूपड़ा साफ करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। बीजेपी के अमित शाह एक लाख से अधिक वोटों से जीतने में सफल रहे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभी की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली एलिसब्रिज सीट को भाजपा ने भारी अंतर से जीत लिया है। बीजेपी के अमित शाह को यहां 119323 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को 104796 वोटों के अंतर से हराया। वहीं आम आदमी पार्टी के पारस रुपेशकुमार शाह 9467 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

एलिस ब्रिज विधानसभा सीट गुजरात के अहमदाबाद जिले में आती है। 2017 में एलिस ब्रिज में कुल 74.85 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से शाह ऱाकेशभाई जशवंतलाल (राकेश शाह) ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के दवे विजयकुमार रतिलाल को 85205 वोटों के मार्जिन से हराया था। एलिसब्रिज गुजरात के नॉर्थ गुजरात क्षेत्र के अहमदाबाद जिले का एक विधानसभा क्षेत्र है। एलिसब्रिज अहमदाबाद पूर्व लोकसभा/संसदीय सीट का हिस्सा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024