1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Goa Election 2022: इस बार तीन दंपति गोवा विधानसभा में रखेंगे कदम

Goa Election 2022: इस बार तीन दंपति गोवा विधानसभा में रखेंगे कदम

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2022 06:39 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 06:39 pm IST

गोवा की 40 सदस्यीय नयी विधानसभा में इस बार तीन दंपति कदम रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने वालपई जबकि उनकी पत्नी दिव्या ने पोरियम सीट से जीत दर्ज की है।

Voters- India TV Hindi
Voters Image Source : PTI

नोएडाः नोएडाः गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। यहां 14 फरवरी को मतदान हुए थे। वोटों की गिनती मडगांव और पणजी में जारी है। यहां किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 21 सीटों का बहुमत हासिल करना जरूरी है। यहां कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। मतों की गिनती के आधार पर वर्तमान भाजपा सरकार को बहुमत मिलता दिख रहा है। गोवा में इस बार कुल 79.61% मतदान हुआ है।

बीजेपी और कांग्रेस दंपतियों के नाम है शामिल

गोवा की 40 सदस्यीय नयी विधानसभा में इस बार तीन दंपति कदम रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने वालपई जबकि उनकी पत्नी दिव्या ने पोरियम सीट से जीत दर्ज की है। विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की है तो दिव्या ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी को 13,943 मतों से हराया। कांग्रेस के माइकल लोबो ने अपनी पारंपरिक सीट कलंगुट जबकि उनकी पत्नी डिलायला ने भी कांग्रेस के टिकट पर शिवोली सीट से जीत हासिल की है।

TMC उम्मीदवार दंपति किस्मत ने नहीं दिया साथ

भाजपा के आतानासियो मोन्सेरात ने पणजी जबकि उनकी पत्नी जेनिफर ने तालेगांव से जीत दर्ज की। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कांदोलकर दंपति की किस्मत ने साथ नहीं दिया। कविता कांदोलकर को थिवी जबकि उनके पति किरन को हलदोणे सीट से हार का सामना करना पड़ा है। कविता को भाजपा के मौजूदा विधायक नीलकंठ रामनाथ हलर्णकर से जबकि किरन को कार्लोस अल्वारेस फरेरासे हार का सामना करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य उम्मीदवारों चर्चिल आलेमाव और उनकी बेटी वलांका को भी हार का सामना करना पड़ा है। चर्चिल बाणावली से जबकि वलांका नावेली से उम्मीदवार थीं।

( इनपुट भाषा )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024