1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे 5 हजार रुपये: तृणमूल कांग्रेस

सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने देंगे 5 हजार रुपये: तृणमूल कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2021 05:10 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 05:10 pm IST

महुआ मोइत्रा ने बताया कि उनकी पार्टी जल्दी ही योजना के लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण शुरू करेगी।

Goa Assembly Elections, Trinamool Congress, Trinamool Congress 5000 Per Month- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को गोवा में महिलाओं के लिये सीधे नगद हस्तांतरण योजना की घोषणा की है। Image Source : PTI

Highlights

  • तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि इसके तहत महिलाओं को 5 हजार रुपये दिये जायेंगे।
  • महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रख गया है।
  • महुआ मोइत्रा ने बताया कि जल्दी ही योजना के लाभुकों को कार्ड का वितरण शुरू होगा।

पणजी: तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को गोवा में महिलाओं के लिये सीधे नगद हस्तांतरण योजना की घोषणा की है और कहा है कि अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अगर सत्ता में आती है तो इस योजना को लागू किया जायेगा और इसके तहत महिलाओं को 5 हजार रुपये दिये जायेंगे। तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रख गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने पांच हजार रुपये सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किये जायेंगे ताकि महंगाई से निपटने में उन्हें मदद मिले।

‘लाभुको के बीच जल्द ही कार्ड का वितरण शुरू करेगी पार्टी’

महुआ मोइत्रा ने बताया कि उनकी पार्टी जल्दी ही योजना के लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण शुरू करेगी। इस कार्ड में एक पहचान संख्या होगी और तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसका कार्यान्वयन शुरू हो जायेगा। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने घोषणा की है कि यह प्रदेश में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तृणमूल कांग्रेस की गोवा की सह प्रभारी महुआ ने कहा, ‘‘प्रदेश के साढे तीन लाख घरों की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना में शामिल किया जायेगा और अधिकतम आय की व्यवस्था इस योजना पर लागू नहीं होगी जो भाजपा सरकार की मौजूदा गृह आधार योजना में शामिल है।’

कांग्रेस ने किया है महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा
महुआ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा योजना के तहत गोवा में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें केवल डेढ़ लाख घरों को कवर किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को मिलने वाली इस राशि में एक हजार रुपये की बढोत्तरी कर इसे 2500 रूपये कर दिया जायेगा। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024