गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Highlights: आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग का दिन है। दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए कांग्रेस, बीजेपी और 'आप' सहित विभिन्न दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 तक रखा गया है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम को खत्म हो गया था। इससे पहले 1 दिसंबर को गुजरात में पहले चरण का मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Gujarat Election 2022 Highlights: दूसरे चरण का मतदान खत्म, 60 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
Gujarat Election 2022 Highlights: दूसरे चरण का मतदान खत्म, 60 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Highlights: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान है। आज जिन 93 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान है, वे अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में फैले हुए हैं।
Gujarat Election Second Phase Voting Highlights 05 dec
-
5:56 PM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात की अहम सीटों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार है-
गुजरात में दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक करीब 58.68 फीसदी वोटिंग हुई। कुछ अहम सीटों पर वोटिंग प्रतिशत कुछ प्रकार रहा-
विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत अहमदाबाद 53.57% आणंद 59.04 % अरावली 60.18% बनासकांठा 65.65% छोटा उदयपुर 62.04% दाहोद 55.80% गांधीनगर 59.14% -
5:50 PM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात में शाम पांच बजे तक करीब 58.68 फीसदी मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक करीब 58.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
-
5:04 PM (IST) Dec 05, 2022
दूसरे फेज में अब तक 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई
गुजरात में मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे फेज में अब तक 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि वोटिंग परसेंटेज का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है। वोटिंग का ये आंकड़ा कुछ और बढ़ सकता है। पहले फेज में करीब 63 फीसदी वोट पड़े थे।
-
4:17 PM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात में 3 बजे तक 50.51% मतदान हुआ
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.51% मतदान हुआ: भारत निर्वाचन आयोग
-
2:02 PM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान
गुजरात चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान हो चुका है।
-
12:24 PM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी के भाई ने डाला वोट
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदाताओं को संदेश देना चाहता हूं कि अपने मत का सही उपयोग करें और ऐसी पार्टी को वोट दिया जाए जो देश की उन्नति करे।"
-
12:22 PM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने किया मतदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबने गांधीनगर के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
-
11:58 AM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात चुनाव: सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान हो चुका है।
-
11:51 AM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी की मां वोट डालने पहुंचीं
पीएम मोदी जी मां हीराबेन मोदी मतदान के लिए पहुंची हैं।
-
11:15 AM (IST) Dec 05, 2022
वोट डालने के बाद अमित शाह पहुंचे महादेव मंदिर
अमित शाह ने वोट करने के बाद परिवार के साथ कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। जब वे मंदिर पहुंचे, तो भारत माता की जय के नारे लगे।
-
11:11 AM (IST) Dec 05, 2022
अमित शाह ने अहमदाबाद में वोट डाला
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला।
-
10:45 AM (IST) Dec 05, 2022
पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारनपुरा पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे।
-
10:31 AM (IST) Dec 05, 2022
आनंदीबेन पटेल ने किया मतदान
अहमदाबाद (गुजरात): यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में मतदान किया।
-
10:27 AM (IST) Dec 05, 2022
हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में डाला वोट
-
10:04 AM (IST) Dec 05, 2022
वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने गुजरात की जनता का जताया आभार, देखें वीडियो
वोट डालने के बाद पीएम मोदी सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं लोकतंत्र के उत्सव के लिए देश के लोगों का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी ने निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं, उनका ह्रदय से अभिनंदन करता हूं। साथ ही गुजरात की जनता का भी बहुत आभारी हूं। कि वे लोकतंत्र के उत्सव में आन बान शान के साथ भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं।
-
9:53 AM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात: सुबह 9 बजे तक 4.75% वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान की खबर है।
-
9:46 AM (IST) Dec 05, 2022
मुजफ्फरपुर: सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान
मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-
9:40 AM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी ने किया मतदान, देखें तस्वीरें
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने वहां उपस्थिति कर्मचारियों से भी कुशलक्षेम पूछी।
-
9:28 AM (IST) Dec 05, 2022
अहमदाबाद के बूथ नंबर 177 पर पीएम मोदी ने किया मतदान
अहमदाबाद के बूथ नंबर 177 पर पीएम मोदी ने किया मतदान। इससे पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ मौजूद रही।
-
8:55 AM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी निशान स्कूल में डालेंगे वोट
गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए गांधीनगर राजभवन से निकले। वे राणिप के निशान स्कूल में वोट डालेंगे।
-
8:53 AM (IST) Dec 05, 2022
वोट डालने के लिए निकले पीएम मोदी
वोट डालने के लिए निकले पीएम मोदी। थोड़ी देर में पीएम मोदी राणिप में मतदान करेंगे।
-
8:35 AM (IST) Dec 05, 2022
वड़ोदरा के मेयर और बीजेपी प्रत्याशी केयूर ने डाला वोट
गुजरात: वडोदरा के मेयर और बीजेपी प्रत्याशी केयूर रोकड़िया ने जेतालपुर में वोट डाला।
-
8:20 AM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात: जेतालपुर में सुबह से ही लगी कतार, देखें तस्वीरें
गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव का मतदान जारी है। अहमदाबाद जिले के जेतालपुर में सुबह से मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।
-
8:17 AM (IST) Dec 05, 2022
जरूर करें मतदान, बीजेपी को वोट दें: हार्दिक पटेल
गुजरात चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में कहा कि 'मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान जरूर करें। बीजेपी ने जो गुजरात के लिए काम किया है तो सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें।'
-
8:16 AM (IST) Dec 05, 2022
हार्दिक पटेल ने मतदान से पहले घर पर पूजा की
-
8:13 AM (IST) Dec 05, 2022
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है।
-
7:04 AM (IST) Dec 05, 2022
पीएम मोदी रानीप में करेंगे मतदान
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां चल रही हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। निशान पब्लिक स्कूल, रानीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वोट डालेंगे।
-
6:55 AM (IST) Dec 05, 2022
दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पीएम मोदी और अमित शाह सहित विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की है।
-
6:52 AM (IST) Dec 05, 2022
2017 में बीजेपी ने 93 सीटों में से 51 जीती थीं
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीटों पर मतदान होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इनमें से 51 सीट जीती थी। कांग्रेस ने 39, जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीट जीती थी। कांग्रेस को 22 सीट मिली थी। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 14 सीट मिली थी।