1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात में गरजे सीएम योगी, साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- 'कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में डाली थी बाधा'

गुजरात में गरजे सीएम योगी, साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- 'कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में डाली थी बाधा'

 Published : Nov 29, 2022 04:00 pm IST,  Updated : Nov 29, 2022 04:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गुजरात में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक बैरियर है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होते ही राज्य दंगा मुक्त हुआ।

योगी आदित्यनाथ - India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : FILE

गुजरात चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। गुजरात में प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और आज प्रचार का अंतिम दिन है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात में जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है। 

'कांग्रेस के कारण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य रुका'

सीएम योगी ने कह कि, 20 वर्ष पहले गुजरात में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था, व्यवसाय नहीं हो पाते थे, धार्मिक कार्यक्रम नहीं होता था। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होते ही राज्य दंगा मुक्त हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली, शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य रुका था क्योंकि कांग्रेस रुकावट डाल रही थी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी विकास के कार्यों में बैरियर है, गुजरात की जनता कांग्रेस के कांग्रेस के बैरियर को हटाइये और सावधान रहिए।

'दिल्ली से एक और नमूना आया'

इसके साथ ही वे राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए और देश के तीसरे राज्य में सत्ता हासिल करने के लिहाज से उतरी आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, दिल्ली से एक और नमूना आया है, उससे भी सावधान रहना होगा। झाड़ू के नाम पर सब कुछ झाड़कर लेकर चला जायेगा। इन सब लोगो से सावधान रहना होगा। ये सब राजनीति के नमूने हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव का इससे अच्छा उत्सव और क्या हो सकता है कि दुनिया के वे 20 बड़े देश जिनके पास दुनिया का 80 फीसदी संसाधनों पर अधिकार है, अगले एक वर्ष तक PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उनका नेतृत्व करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024