1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. India TV Exit Polls: गुजरात-हिमाचल में अबकी बार किसकी सरकार? इंडिया टीवी पर थोड़ी देर में देखें सबसे सटीक EXIT पोल

India TV Exit Polls: गुजरात-हिमाचल में अबकी बार किसकी सरकार? इंडिया टीवी पर थोड़ी देर में देखें सबसे सटीक EXIT पोल

 Published : Dec 05, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 04:56 pm IST

India TV Exit Polls: 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजों से पहले आप इंडिया टीवी पर आज शाम 5 बजे से सबसे सटीक एग्जिट पोल LIVE देख सकते हैं।

इंडिया टीवी पर देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल- India TV Hindi
इंडिया टीवी पर देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल Image Source : INDIA TV

गुजरात चुनाव के फाइनल राउंड का संग्राम अपने पीक पर है। आज दूसरे चरण के लिए 14 ज़िलों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शहरी इलाक़ों में जमकर वोटिंग हो रही है। अहमदाबाद, गांधीनगर, वडगाम में जमकर वोटिंग हो रही है। ये वो एरिया हैं जहां बीजेपी का स्ट्राइक रेट हमेशा अच्छा रहता है। गुजरात में पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान हो चुका है और आज दूसरे चरण का भी मतदान खत्म होने वाला है। वहीं 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है। हिमाचल की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया था। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे लेकिन उसके पहले इंडिया टीवी पर हम आपको दिखाएंगे सबसे सटीक एग्जिट पोल।

क्या गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का विजयरथ इस बार भी दौड़ता रहेगा या कांग्रेस इस चुनाव में बीजेपी को पछाड़ देगी। इसके अलावा चुनाव नतीजे हिमाचल प्रदेश के भी काफी रोचक होने वाले हैं। हिमाचल में इस बार जनता फिर से ट्रेड को दोहराते हुए सरकार बदलेगी या फिर सरकार को दोहराते हुए ट्रेंड बदलेगी, इन चुनावों की एक मोटी तस्वीर इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में साफ हो जाएगी।

गुजरात विधानसभा की सभी सीटों से जुड़े अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजों से पहले आप इंडिया टीवी पर आज शाम 5 बजे से सबसे सटीक एग्जिट पोल LIVE देख सकते हैं। इस बार क्या होंगे विधानसभा चुनावों के नतीजे, ये जानने के लिए आज शाम 5 बजे से सबसे सटीक एग्जिट पोल इंडिया टीवी पर देखाये जाएंगे। इंडिया टीवी पर दोनों राज्यों के जनादेश का सबसे सटीक आकलन गुजरात में आखिरी वोट पड़ने के तुरंत बाद शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा, इसलिए आप बने रहें हमारे साथ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों से जुड़े अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024