1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Polls: अपर हिमाचल प्रदेश की सीटों पर बीजेपी को फायदा, कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर, सिराज से CM जयराम ठाकुर आगे

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Polls: अपर हिमाचल प्रदेश की सीटों पर बीजेपी को फायदा, कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर, सिराज से CM जयराम ठाकुर आगे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 05, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 08:03 pm IST

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Polls: अपर हिमाचल प्रदेश की सीटों की बात करें तो बीजेपी को 15-19 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 14-18 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी यहां से एक भी सीट जीतती नजर नहीं आ रही है।

हिमाचल प्रदेश की सीटों पर इंडिया टीवी का सटीक एग्जिट पोल - India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश की सीटों पर इंडिया टीवी का सटीक एग्जिट पोल

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Polls: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश के चुनाव का नतीजा 8 दिसंबर को आने हैं, लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी पर हम आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल दिखा रहे हैं। अपर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए, तो इंडिया टीवी-मैटराइज सर्व में अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को 46 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। 

रीजन वोट    प्रतिशत

बीजेपी           46%

कांग्रेस           45%

AAP            2%

अन्य             7%

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्व में अपर हिमाचल प्रदेश में वोट प्रतिशत देखें तो सबसे ज्यादा बीजेपी का है। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो वोट प्रतिशत में बीजेपी से थोड़ा ही पीछे दिख रही है। कांग्रेस को यहां से 45 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है। 

अपर हिमाचल सीट-  34

बीजेपी  15-19

कांग्रेस   14-18

AAP   0-0

अन्य  0-2

अपर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 15-19 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 14-18 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी यहां से एक भी सीट जीतती नजर नहीं आ रही है।  

VIP सीटें 

  • सिराज- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (बीजेपी)- आगे
  • शिमला ग्रामीण- विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस)--आगे--विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
  • शिमला-संजय सूद (बीजेपी)--आगे--चाय की दुकान चलाते हैं संजय सूद। हिमाचल प्रदेश में चायवाला के नाम से मशहूर।
  • कसुम्पति-सुरेश भारद्वाज (बीजेपी)--पीछे--जयराम ठाकुर सरकार के शहरी विकास और क़ानून मंत्री 
  • बंजार-खिमी राम (कांग्रेस)--आगे--हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जो चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में आए।
  • बल्ह-प्रकाश चौधरी (कांग्रेस)---आगे--पूर्व मंत्री, वीरभद्र सिंह सरकार में आबकारी मंत्री रहे।
  • दरांग-कौल सिंह ठाकुर (कांग्रेस)--आगे--दरांग सीट से 8 बार के विधायक, 76 साल उम्र।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार सरकार नहीं बनी है, इसलिए माना जा रहा कि शायद इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिले। हालांकि, बीजेपी नेताओं का हिमाचल में सरकार रिपीट करने का दावा है। साल 2017 के चुनावों में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। हिमाचल प्रदेश में इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही लड़ाई मानी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024