1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: इदर सीट से जीतने के लिए पूरी कोशिश में हैं तीनों दल, 11 उम्मीदवार भर रहे हैं दम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: इदर सीट से जीतने के लिए पूरी कोशिश में हैं तीनों दल, 11 उम्मीदवार भर रहे हैं दम

 Published : Nov 25, 2022 11:43 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 11:43 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। वहीं इदर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: देश की राजनीति में अहम योगदान देने वाले राज्य गुजरात में राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश की हवा में राजनीति का रंग घुल चुका है। राज्य में पिछले ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर रही है। चुनावों के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित करके मैदान में उतार दिए हैं। राज्य में 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी और परिणामों का ऐलान हो जायेगा।

इस बार कौन है मैदान में ?

अगर हम बात करें इदर विधानसभा सीट की तो यहां दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। यहां से कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में रमाभाई सोलंकी को मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रमनलाल वोरा मैदान में अपनी पार्टी के लिए युद्ध लड़ेंगे। इसके अलावा राज्य में अपने पैर ज़माने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की तरफ से जयंतभाई परनामी मैदान में हैं।  

पिछले चुनावों में क्या रहा था परिणाम 

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे खासे अंतर से जीत हासिल की थी। यहां से पार्टी के प्रत्याशी कनोडिया हितु को 98,815 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मणिभाई जेठाभाई वाघेला को 84,002 वोट मिले थे। यहां तीसरे नंबर पर नोट रहा था, जिसे 4,901 लोगों ने चुना था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024