1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2022 09:25 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 09:25 pm IST

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी।

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav IT Sector, Akhilesh Yadav Samajwadi Party, Samajwadi Party- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार देने को लेकर घोषणा लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। Image Source : PTI

Highlights

  • अखिलेश यादव ने राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार देने को लेकर घोषणा की।
  • जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वह सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी: अखिलेश यादव
  • अखिलेश ने कहा, वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शनिवार को अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा की। अखिलेश यादव ने राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार देने को लेकर घोषणा लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस अवसर पर बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी व इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल हुईं।

‘मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव’

अखिलेश ने बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया को बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा संडीला से पूर्व विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी पार्टी में शामिल हुईं। इस पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अधिकृत तौर पर घोषणा की। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा के संस्थापक एवं अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।


‘22 लाख युवाओं को IT सेक्टर में रोजगार दिया जाएगा’
करहल विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वह सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी। यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी। जो समाजवादी पार्टी 18 लाख लैपटॉप बांट सकती है उसको 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा। आईटी सेक्टर के लिए पहला संकल्प हैं कि 22 लाख युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024