1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Exit Poll 2023: मध्य कर्नाटक में होता दिख रहा बड़ा बदलाव, कांग्रेस बना रही है निर्णायक बढ़त

Karnataka Exit Poll 2023: मध्य कर्नाटक में होता दिख रहा बड़ा बदलाव, कांग्रेस बना रही है निर्णायक बढ़त

 Published : May 10, 2023 11:32 pm IST,  Updated : May 10, 2023 11:32 pm IST

प्रदेश के मध्य भाग यानि मध्य कर्नाटक कि बात करें तो इसे भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस सेंध लगाती हुई दिख रही है।

Karnataka, Karnataka Assembly Elections, BJP, Congress, JDS, India TV-CNX exit polls- India TV Hindi
मध्य कर्नाटक में होता दिख रहा बड़ा बदलाव Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद अब स्थिति साफ़ होती हुई दिख रही है। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। मतदान से पहले बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में जमकर जुबानी जंग देखने को मिली थी। चुनाव प्रचार के दौरान ही यह तय हो गया था की इस बार का चुनाव बेहद ही रोमांचक होने वाला है। इंडिया टीवी -CNX के एग्जिट पोल में भी कुछ ऐसे ही नतीजे सामने निकलकर आये हैं। 

2018 में मध्य कर्नाटक था बीजेपी का गढ़ 

प्रदेश के मध्य भाग यानि मध्य कर्नाटक कि बात करें तो इसे भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस सेंध लगाती हुई दिख रही है। मध्य कर्नाटक के 3 जिलों- चित्रदुर्गा, दावणगेरे और शिमोगा में विधानसभा की 21 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में यह बीजेपी का गढ़ था। यहां से बीजेपी ने 21 में से 17 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार इसका विपरीत होता हुआ नजर आ रहा है।

इस बार कांग्रेस बना रही है निर्णायक बढ़त 

इंडिया टीवी -CNX के एग्जिट पोल के अनुसार मध्य कर्नाटक की 21 सीटों में कांग्रेस 11 से 13 सीटों पर जीतती हुई दिख रही है। वहीं बीजेपी 7 से 9 सीटें जीत सकती है। इसके साथ ही यहां जेडीएस का खाता भी खुलता हुआ नहीं दिख रहा है। इसके साथ अन्य यहां 0 से 2 सीटें जीत सकते हैं। अगर नतीजे यही रहते हैं तो पिछले परिणामों कि तुलना में बीजेपी को 9 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 8 सीटों का फायदा होते हुए दिख रहा है। 

बॉम्बे कर्नाटक में बढ़त बन सकती है बीजेपी 

हालांकि बॉम्बे कर्नाटक की 50 सीट में से बीजेपी 26 से 30 सीटों पर जीतती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 20 से 24 सीटें जीत सकती है। जेडीएस और अन्य का यहां खाता भी नहीं खुल रहा है। अगर पिछले चुनावों के परिणामों को देखें तो यहां कांग्रेस को 5 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है। वहीं बीजेपी और जेडीएस को 2-2 सीटों का नुकसान हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024