1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव: कालावड एससी सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई थी सेंध, इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला

गुजरात विधानसभा चुनाव: कालावड एससी सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई थी सेंध, इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 24, 2022 08:11 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 09:13 pm IST

kalavad Vidhan Sabha Seat: गुजरात की कालावड एससी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यहां भाजपा बीते 32 साल से जीत रही है। 2017 में कांग्रेस उम्मीदवार मुसडीया प्रविणभाई नरशीभाई ने जीत हासिल की थी।

कालावड सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है- India TV Hindi
कालावड सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है Image Source : INDIA TV

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा। यहां 182 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। आज हम राज्य की कालावड विधानसभा सीट की बात करने वाले हैं। जो एससी के लिए आरक्षित सीट है। इसे भाजपा का गढ़ भी माना जाता है। ये सीट जामनगर जिले और जामनगर संसदीय क्षेत्र में पड़ती है। सीट पर भाजपा बीते 32 साल से जीत रही है। लेकिन 2017 में कांग्रेस उम्मीदवार मुसडीया प्रविणभाई नरशीभाई ने जीत हासिल की थी।

कांग्रेस ने 1972 में यहां अपना पहला चुनाव जीता था। उसने एक बार फिर सीट पर अपने सीटिंग विधायक प्रविणभाई नरशीभाई मुसडीया को टिकट दिया है। भाजपा ने मेघजीभाई अमराभाई चावड़ा और आम आदमी पार्टी ने डॉ जिग्नेश सोलंकी को मैदान में उतारा है। भाजपा इस सीट पर 1985 से 2012 तक एक भी चुनाव नहीं हारी है। 1975 और 1980 में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। अब पिछले चुनाव यानी 2017 में हुए चुनाव की बात करें, तो तब कांग्रेस के मुसडीया प्रविणभाई नरशीभाई ने 78,085 वोट प्राप्त किए थे। भाजपा के घैयडा मुलजीभाई डायाभाई को 45,134 वोट मिले थे। 1972 में हुए चुनावों में कांग्रेस नेता भीमजीभाई वष्म पटेल ने न‍िर्दलीय उम्मीदवार पोपटभा भोजन्सिंग को 9,335 वोट से हराया था।

अब बात कर लेते हैं, सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या की। जो 233413 है। इनमें 120340 पुरुष और 113071 मह‍िलाएं हैं। इस सीट पर कुल अन्‍य मतदाताओं की संख्‍या 2 है। वहीं गुजरात में मतदाताओं की संख्या 4,90,89,765 है। इनमें 2,53,36,610 पुरुष, 2,37,51,738 महिलाएं और 1417 ट्रांसजेंडर हैं। इस बार सर्विस वोटरों की संख्या 27943 है। वहीं कुल मतदाता 4,91,17,308 हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024