1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Election: एच डी देवगौड़ा ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं और किसानों के विकास पर जोर

Karnataka Election: एच डी देवगौड़ा ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं और किसानों के विकास पर जोर

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 15, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 04:09 pm IST

एक साल में 5 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे और गर्भवती महिलाओं को 6 महीने में 6 हजार रुपये भत्ता, विधवाओं की पेशन को बढ़ाकर 900 रूपये से 2500 रुपये कर दिया जाएगा।

Karnataka Assembly Election 2023 HD Deve Gowda released manifesto emphasis on development of women a- India TV Hindi
एच डी देवगौड़ा ने जारी किया घोषणापत्र Image Source : PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने चुनावी वादों की घोषणा करने लगी हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के नेता एच.डी. देवगौड़ा ने बेंगलुरु में घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में उन्होंने महिला सशक्तिकरण से लेकर किसानों के विकास के कार्यों पर जोर दिया है। वहीं उन्होंने 12 सूत्रीय घोषणापत्र में वादा किया है कि पार्टी स्त्री शक्ति समूह द्वारा लिए गए .र्ज को माफ करेगी। वहीं एक साल में 5 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे और गर्भवती महिलाओं को 6 महीने में 6 हजार रुपये भत्ता, विधवाओं की पेशन को बढ़ाकर 900 रूपये से 2500 रुपये कर दिया जाएगा। महिलाओं को 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर  पेंशन देने का वादा किया गया है। 

देवगौड़ की 12 सूत्रीय घोषणापत्र

घोषणापत्र के मुताबिक किसानों को प्रति एकड़ 10,000 रुपये की सब्सिडी देने का भी प्रस्ताव दिया है, खेतिहर मजदूरों के लिए 2,000 रुपये मासिक भत्ता, खेती करने वाले युवकों से शादी करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की सब्सिडी। इसने विभिन्न सिविल सेवाओं और रक्षा भर्तियों के लिए कन्नड़ में परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का वादा किया है। पार्टी ने यह भी वादा किया कि, अगर वह सत्ता में आई, तो निजी क्षेत्र में कन्नडिगों के लिए आरक्षण प्रदान करने के लिए कानून लाएगी।

उम्मीदवारों के लिस्ट की घोषणा

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल और ईवी मोपेड भी वितरित किया जाएगा। हर जिले में सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार कराए जाएंगे। बता दें कि जद (एस) राज्य में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जोश और उर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी देवगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना को टिकट जारी करने के मामले में पारिवारिक कलह को सुलझा लिया है। ऐसे में पार्टी नेता स्वरूप प्रकाश को टिकट देगी। पार्टी ने अबतक दो उम्मीदवारों की सूचियों की घोषणा कर दी है जिसके तहत 142 उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लग गई है। वहीं अभी 82 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024