1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Election 2023: भाजपा-कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत तो किंगमेकर की भूमिका निभाएगी JDS?

Karnataka Election 2023: भाजपा-कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत तो किंगमेकर की भूमिका निभाएगी JDS?

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 13, 2023 10:20 am IST,  Updated : May 13, 2023 10:24 am IST

रुझानों के हिसाब से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो जनता दल सेक्युलर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

Karnataka Assembly Election Result 2023 JDS can Be kingmaker in Karnataka as bjp Congress is not get- India TV Hindi
भाजपा-कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत तो किंगमेकर की भूमिका निभाएगी JDS? Image Source : PTI

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान के परिणाम अब आने लगे हैं। लेकिन जिस तरह के हालात बन रहे हैं ऐसा लगने लगा है कि राज्य में त्रिशंकु सरकार बन सकती है। क्योंकि राजनीति का ज्ञान रखने वाले एक वर्ग के मुताबिक राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला है। एक तरफ कांग्रेस भाजपा से आगे दिखाई पड़ रही है। वहीं जेडीएस भी लगभग 25-30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो जनता दल सेक्युलर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। 

जेडीएस की भूमिका अहम

चुनाव के रुझान जिस तरह के आ रहे हैं उसके मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है और राज्य में गठबंधन की सरकार बन सकती है। ऐसे में जेडीएस के लिए एक अहम चुनौती होगी अपने विधायकों को बचा पाना। लेकिन अगर जेडीएस और भाजपा गठबंधन करते हैं तो राज्य में भाजपा और जेडीएस गठबंधन की सरकार बन सकती है। लेकिन यदि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती है तो कांग्रेस छोटे दलों के अलावा जेडीएस के साथ सरकार बना सकती है।

साल 2018 विधानसभा का इतिहास

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन उसके पास पूर्ण बहुमत नहीं था। इस दौरान कांग्रेस को 78 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। इस दौरान जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में उभरी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने एचडी कुमारस्वामी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई। कुमारस्वामी को कर्नाटक का सीएम पद दिया गया था। लेकिन यह सरकार एक साल भी नहीं चली थी। इस बाबत जेडीएस का कहना है कि हमें कम से कम 50 सीटों पर जीत मिलेगी। हमारी मदद के बिना राज्य में सरकार नहीं बनेगी और राज्य में गठबंधन हमारी शर्तों पर बनेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024