1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक के चुनावी दंगल में आज फिर उतरेंगे मोदी-राहुल, जानें कहां से संभालेंगे मोर्चा

कर्नाटक के चुनावी दंगल में आज फिर उतरेंगे मोदी-राहुल, जानें कहां से संभालेंगे मोर्चा

 Published : May 02, 2023 07:40 am IST,  Updated : May 02, 2023 08:54 am IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे के खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग चली गई है। बीजेपी ने खरगे और उनके बेटे पर प्रचार में बैन लगाने की मांग की है। हालांकि खरगे ने बेटे का बचाव करने की कोशिश की है।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल कर्नाटक में 6 रैलियां और एक रोड शो करने वाले हैं। पीएम मोदी आज चित्रदुर्ग में रैली से प्रचार की शुरुआत करेंगे तो शाम को कलबुर्गी में पीएम का रोड शो होगा। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोर्चा संभालेंगे। राहुल की कर्नाटक में आज तीन जगह शिवमोगा, दावणगेरे और चिकमंगलूर में जनसभा है।

राहुल-प्रियंका को जवाब देंगे मोदी?

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे के खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग चली गई है। बीजेपी ने खरगे और उनके बेटे पर प्रचार में बैन लगाने की मांग की है। हालांकि खरगे ने बेटे का बचाव करने की कोशिश की है लेकिन राहुल और प्रियंका अपने भाषणों से लगातार गाली देने वालों का समर्थन करते दिख रहे हैं। आज पीएम इसका जवाब दे सकते हैं। तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कर्नाटक में आज तीन जगह शिवमोगा, दावणगेरे और चिकमंगलूर में रैली करेंगे।

पीएम की चित्रदुर्ग में रैली, कलबुर्गी में रोड शो
आज 2 और कल 3 मई को पीएम मोदी कर्नाटक में 6 रैलियां और एक रोड शो करने वाले हैं। दो दिन के दौरे की शुरुआत में आज पहले दिन चित्रदुर्ग ,विजयनगर और सिंधनूर में रैली करेंगे जबकि कलबुर्गी में पीएम का रोड शो होगा। अगले दिन 3 मई को मुदबिद्रे ,अंकोला और बैलहोंगल में पीएम मोदी की चुनावी रैली होगी।

यह भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024