1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Election 2023: राहुल गांधी 'Unstoppable Today', कांग्रेस ने ट्वीट किया वीडियो

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी 'Unstoppable Today', कांग्रेस ने ट्वीट किया वीडियो

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 13, 2023 11:31 am IST,  Updated : May 13, 2023 11:31 am IST

इस ट्वीट में राहुल गांधी का वीडियो और कुछ तस्वीरें हैं जिसे उनकी भारत यात्रा के दौरान लिया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन दिया। आई एम इनविंसिबल, आई एम सो कॉन्फिडेंट, आई एम अन्सटापेबल टुडे।

Karnataka Election Result 2023 rahul gandhi video shared on congress twitter handle see video- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा धीरे-धीरे कर पीछे खिसकने लगी है। राज्य में सरकार बनाने की तैयारियों में कांग्रेस जुट चुकी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राहुल गांधी का वीडियो और कुछ तस्वीरें हैं जिसे उनकी भारत यात्रा के दौरान लिया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन दिया। आई एम इनविंसिबल, आई एम सो कॉन्फिडेंट, आई एम अन्सटापेबल टुडे। इसका मतलब है कि मैं अजेय हूं, मुझमें भरपूर आत्मविश्वास है, मैं रोकने से भी नहीं रुकने वाला। 

कांग्रेस पार्टी ने शेयर किया वीडियो

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच खबर बनाने तक राज्य में कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 73 सीटों, जेडीएस 25 सीटों और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रही है। रूझानों के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस बाबत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। साथ ही पार्टी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट चुकी है। इसलिए विधायक दल की बैठक 14 मई के दिन बुलाई गई है। खबरों के मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त न हो इसके लिए एक रिजॉर्ट भी बुक किया गया है।

हालात पर खरगे की नजर

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे खुद बेंगलुरू में मौजूद हैं और राज्य की वोटिंग समेत पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं कुछ लोगों का अब भी मानना है कि राज्य में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभाएगी और बिना गठबंधन राज्य में सरकार नहीं बनने वाली। हालांकि रूझानों में कांग्रेस को मिल रही नंबर बता रहें है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बना सकती है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में एक अंग्रेजी गाना बज रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024