1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Assembly Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, गुलाम नबी आजाद का नाम शामिल

UP Assembly Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, गुलाम नबी आजाद का नाम शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2022 01:39 pm IST,  Updated : Feb 05, 2022 01:39 pm IST

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के असंतुष्ट खेमे जी—23 के सदस्य माने जाने वाले गुलाज नबी आजाद का नाम शामिल है, लेकिन कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का नाम नदारद है।

Priyanka Gandhi, Congress- India TV Hindi
Priyanka Gandhi, Congress Image Source : FILE PHOTO

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के असंतुष्ट खेमे जी-23 के सदस्य माने जाने वाले गुलाज नबी आजाद का नाम शामिल है, लेकिन कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का नाम नदारद है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची के नेता तीसरे चरण में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस लिस्ट राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नामों के अलावा G-23 के सदस्य माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद का नाम शामिल है। हैरान करने वाली बात ये है कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राज बब्बर का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। कांग्रेस नेता ट्वीट संदेश में परोक्ष रूप से अपनी ही पार्टी पर निशाना साध चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024