1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: मनाली सीट पर कांग्रेस पार्टी के भुवनेशवर गौड़ जीते

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: मनाली सीट पर कांग्रेस पार्टी के भुवनेशवर गौड़ जीते

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 01, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:35 pm IST

Manali Vidhan Sabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मनाली सीट पर कांग्रेस पार्टी के भुवनेशवर गौड़ ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोविंद सिंह ठाकुर को हराया।

Manali vidhan sabha - India TV Hindi
मनाली में 2 पूर्व मंत्रियों के बेटे आमने-सामने Image Source : INDIA TV

मनाली विधानसभा चुनाव:  मनाली विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेशवर गौड़ को जीत मिली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोविंद सिंह ठाकुर को हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के प्रत्याशी को 2957 मतों के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 29892 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 26935 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग प्रार्थी को 730 वोट हासिल हुए और वह पांचवें स्थान पर रहे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मनाली सीट पर कुल छह उम्मीदवार खड़े हुए थे।  

क्या है मनाली के लोगों की मुख्य समस्या?

मनाली में जो सबसे मुख्य समस्या यहां के किसानों को आती है, वो पानी की है। यहां के लोगों की मुख्य कमाई टूरिस्टों से होती है। ऐसे में जनता ये चाहती है कि जो भी प्रतिनिधि चुना जाए, वह ऐसा विकास करे, जिससे इस क्षेत्र में ज्यादा टूरिस्ट आएं। 

कौन-कौन चुनावी मैदान में

इस चुनाव में बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है। यहां बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री ठाकुर कुंजलाल के बेटे गोविंद सिंह ठाकुर का सामना कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड़ के बेटे भुवनेश्वर गौड़ से है। इसके अलावा यहां से एक निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह ठाकुर भी मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने अनुराग प्रार्थी (आप) पर दांव खेला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024