Nagaland Election Result Highlights: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नागालैंड में बहुमत पाने के लिए 31 सीटों की जरूरत है। नागालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। इस कड़ी में आज वोटों की गिनती से साफ हो चुका है कि राज्य एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नागालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार ने बहुमत से जीत हासिल की है। राज्य में एनडीपीपी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार ने कुल 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें से भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं राज्य की एनडीपीपी पार्टी को 25 सीटों पर जीत मिली है। इसी के साथ राज्य में दोबारा एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि इसी के साथ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो 5वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।