1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Nagaland Election Result: नागालैंड में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या बहुत ज्यादा, फिर भी 60 सालों में नहीं हुआ ये 'चमत्कार'

Nagaland Election Result: नागालैंड में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या बहुत ज्यादा, फिर भी 60 सालों में नहीं हुआ ये 'चमत्कार'

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 02, 2023 07:52 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 11:00 am IST

नागालैंड में आज राज्य की 59 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव में कुल 183 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से केवल 4 महिला उम्मीदवार हैं। यहां 60 सालों से कोई महिला विधायक नहीं रही है।

Nagaland Election Result- India TV Hindi
नागालैंड में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा लेकिन महिला विधायक नहीं Image Source : FREEPIK

Nagaland Election Result: नागालैंड में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। यहां 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी और राज्य की 59 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। दरअसल यहां की अकुलुतो सीट से बीजेपी उम्मीदवार काजेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए थे, इसलिए यहां कुल 60 में से 59 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी।

59 सीटों के लिए कुल 183 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा।

कोई महिला विधायक नहीं, जबकि वोट पुरुषों से भी ज्यादा

नागालैंड को जब से राज्य का दर्जा मिला, उसके बाद के 60 सालों के इतिहास में यहां से अब तक कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई है। ये बात नागालैंड के लिए इसलिए भी चौंकाती है क्योंकि यहां महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों की अपेक्षा ज्यादा है। यहां 6.52 लाख पुरुषों के मुकाबले 6.55 लाख महिला वोटर हैं। 

इस बार के चुनावों में 4 महिला कैंडीडेट्स पर टिकी नजर

नागालैंड में जो 60 सालों में नहीं हुआ, उम्मीद जताई जा रही है कि वो इस बार हो सकता है। दरअसल इस बार के चुनाव में 4 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई है। अगर इनमें से एक भी महिला जीत जाती है तो ये इस राज्य के इतिहास में महिला सशक्तिकरण की बड़ी जीत मानी जाएगी। 

नागालैंड में चुनाव लड़ रहीं 4 महिलाएं कौन हैं?

नागालैंड विधानसभा चुनाव में कुल 183 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से केवल 4 महिला उम्मीदवार हैं। दीमापुर-तृतीय सीट से एनडीपीपी की हेखनी जाखलू, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ, तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन और अटोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा इस बार मैदान में हैं।

ऐसा नहीं है कि नागालैंड में केवल विधानसभा चुनावों में ही महिला प्रतिनिधियों की कमी रही है बल्कि साल 1977 से लेकर अब तक यहां से महिला सांसद भी केवल 2 ही रही हैं। 

ये भी पढ़ें- 

नागालैंड में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही BJP ने जीती एक सीट, जानें किसने लहराया परचम

दिल्ली: JNU में नया नियम लागू, धरना दिया तो होगा 20 हजार रुपए का जुर्माना, हिंसा करने पर रद्द होगा एडमिशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024