1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नरोडा में लहराता रहा है भगवा, बीजेपी के गढ़ में चुनौती पेश कर पाएगी कांग्रेस?

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नरोडा में लहराता रहा है भगवा, बीजेपी के गढ़ में चुनौती पेश कर पाएगी कांग्रेस?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2022 09:14 am IST,  Updated : Nov 29, 2022 09:21 am IST

आम आदमी पार्टी ने इस सीट से पिछले चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार से भारी अंतर से पराजित हुए ओम प्रकाश तिवारी को मौका दिया है। तिवारी पिछले चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

Naroda, Naroda Constituency Results, Naroda Vidhan Sabha Constituency, Naroda History- India TV Hindi
नरोडा विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में अपने-अपने महारथी उतार दिए हैं। सूबे में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। अहमदाबाद जिले में पड़ने वाली नरोडा विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। इस विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं।

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अहमदाबाद जिले की नरोडा सीट से पायल मनोजकुमार कुकरानी पर भरोसा जताया है। पायल के मुकाबले में राष्ट्रवा कांग्रेस पार्टी ने मेघराज डोडवानी को मैदान में उतारा है जो बीजेपी के गढ़ में कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से ओम प्रकाश तिवारी चुनौती पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तिवारी पिछले चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार थे।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो अहमदाबाद की नरोडा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े बलराम खूबचंद थवानी ने कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश तिवारी को 60 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में थवानी को 108168 वोट मिले थे जबकि तिवारी काफी पीछे रह गए थे और 48026 वोट ही जुटा पाए थे। 2852 वोटों के साथ NOTA ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024