1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. नोएडा में चुनाव से पहले 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और करीब 1 लाख लीटर शराब जब्त

नोएडा में चुनाव से पहले 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और करीब 1 लाख लीटर शराब जब्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 10:57 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 10:57 pm IST

गौतमबुद्ध नगर जिले की तीन विधानसभा सीटों- नोएडा, दादरी और जेवर पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल करीब 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Rs 6.38 crore cash, over 1 lakh litre liquor seized ahead...- India TV Hindi
Rs 6.38 crore cash, over 1 lakh litre liquor seized ahead of polls: Noida Police Image Source : PIXELS

नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श अचार संहिता के बाद से करीब 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और करीब एक लाख लीटर अवैध शराब जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक जिले में 6,34,38,000 रुपये की ‘‘अघोषित नकदी’’ जब्त की गई है। आयुक्तालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले से अब तक 1,11,019 लीट अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इसके साथ ही 177 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं जबकि 7,915 लाइसेंसी हथियारों को मतदान से पहले जमा कराया गया है।

पुलिस आयुक्तालय के मुताबिक चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है और करीब 22 हजार ‘‘शरारती तत्वों’’ के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। इस दौरान 34 असमाजिक तत्वों को उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला बदर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले की तीन विधानसभा सीटों- नोएडा, दादरी और जेवर पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल करीब 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी और मंगलवार शाम को जिले में प्रचार अभियान थम गया।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024