1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सिराज विधानसभा सीट पर CM जयराम ठाकुर की शानदार जीत, नोटा से भी हारी 'आप'

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सिराज विधानसभा सीट पर CM जयराम ठाकुर की शानदार जीत, नोटा से भी हारी 'आप'

 Written By: Sudhanshu Gaur Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 06, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:46 pm IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पड़ने वाली सिराज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना चुनाव जीत गए हैं, उन्होंने कांग्रेस के चेत राम को बड़े अंतर से हराया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। लेकिन मंडी जिले में पड़ने वाली सिराज विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने लगातार छठीं बार अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट सिराज से 20,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 50,076 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने उनके मुकाबले में चेतराम ठाकुर को उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से गीता नंद खड़ी हुई थीं लेकिन उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

2017 विधानसभा चुनावों का हिसाब-किताब 

वहीं अगर बात करें 2017 के विधानसभा चुनावों की तो सिराज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने लगातार दूसरी बार यहां विजयी पताका फहराई थी। बीजेपी के उम्मीदवार जयराम ठाकुर ने 35519 वोट पाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम को पटखनी दी थी, जिन्हें इन चुनावों में 24265 मत प्राप्त हुए थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार दिले राम रहे थे, जिन्हें कुल मतों में से 214 वोट मिल सके थे।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024