1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Shaheen Bagh MCD Election Results 2022: शाहीन बाग ने कांग्रेस को दिया सहारा, 5 में से 2 सीट जीतीं, दो पर BJP का कब्जा

Shaheen Bagh MCD Election Results 2022: शाहीन बाग ने कांग्रेस को दिया सहारा, 5 में से 2 सीट जीतीं, दो पर BJP का कब्जा

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Dec 07, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 04:59 pm IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाम सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था वो नाम था मुस्लिम बहुल इलाका शाहीन बाग। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 5 वार्ड आते हैं। इस सीट के सभी वार्डों पर नतीजे आ गए हैं।

congress supporters- India TV Hindi
कांग्रेस समर्थक Image Source : FILE PHOTO

Shaheen Bagh MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर हुए चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। बुधवार को सामने आ रहे इन नतीजों में अभी तक के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। जबकि बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। फिलहाल हम शाहीन बाग सीट की बात कर लेते हैं। जिसके अंदर 5 वार्ड आते हैं। इस सीट के सभी वार्डों पर नतीजे आ गए हैं। ये 5 वार्ड हैं- मदनपुर खादर पूर्व, मदनपुर खादर पश्चिम, सरिता विहार, अबुल फजल एन्क्लेव और जाकिर नगर नगर। 

शाहीन बाग सीट के 5 वार्ड में से 2 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। जबकि 1 पर आम आदमी पार्टी जीती है। रिजल्ट को आप यहां देख सकते हैं-

शाहीन बाग के 5 वार्ड जीतने वाली पार्टी का नाम जीतने वाले उम्मीदवार का नाम
मदनपुर खादर पूर्व आप प्रवीण कुमार
मदनपुर खादर पश्चिम बीजेपी ब्रह्म सिंह
सरिता विहार बीजेपी नीतू
अबुल फजल एन्क्लेव कांग्रेस अरीबा खान
जाकिर नगर कांग्रेस नाजिया दानिश

ताजा आंकड़े क्या हैं?

खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। पार्टी ने 250 वार्ड में से 134 पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि बीजेपी ने 104 वार्ड पर जीत हासिल की है और कांग्रेस ने केवल 9 वार्ड अपने नाम किए हैं।

हजारों सुरक्षाकर्मी थे तैनात
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाम सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था वो नाम था मुस्लिम बहुल इलाका शाहीन बाग। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ था। इस इलाके में दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही उत्तर प्रदेश से आए हजारों होमगार्ड सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024