1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: टंकारा सीट पर भाजपा के दुर्लभजीभाई हरखजीभाई डेथरिया को मिली जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: टंकारा सीट पर भाजपा के दुर्लभजीभाई हरखजीभाई डेथरिया को मिली जीत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:44 pm IST

2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में टंकारा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार वापसी की है। भाजपा उम्मीदवार दुर्लभजीभाई हरखजीभाई डेथरिया ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त देकर यहां जीत हासिल की।

Gujarat Assembly Election- India TV Hindi
गुजरात चुनाव Image Source : INDIA TV

टंकारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्लभजीभाई हरखजीभाई डेथरिया को जीत मिली है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के उम्मीदवार कगथारा ललितभाई को हराया। भाजपा के दुर्लभजीभाई ने कांग्रेस के ललितजीभाई को 10256 मतों के अंतर से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 83274 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 73018 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय भटसना टंकारा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 17834 वोट हासिल हुए। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में टंकारा सीट पर कुल पांच उम्मीदवार खड़े हुए थे।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024