1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की जीत, थासरा से योगेंद्र सिंह परमार ने मारी बाजी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की जीत, थासरा से योगेंद्र सिंह परमार ने मारी बाजी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 24, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:54 pm IST

पिछले चुनाव में थासरा विधानसभा सीट से कांतिल परमार विधायक चुने गए थे। लेकिन इस बार कांतिल परमार के लिए यह मुकाबला काफी कठीन होने वाला है क्योंकि इस बार मैदान में भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Gujarat Election Result 2022: थासरा सीट का विधानसभा रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के योगेंद्र सिंह परमार ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 61919 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कांतिल परमार रहे। कांतिल परमार को कुल 59429 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के नटवरसिंह राठौड़ 3213 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले योगेंद्र सिंह परमार को कुल 121348  मिले। 

उम्मीदवारों की सूची

  • योगेंद्र सिंह परमार - भाजपा
  • कांतिल परमार - कांग्रेस
  • नटवरसिंह राठौड़ - आप

पिछले साल इस सीट पर कांग्रेस ने लहराया था अपना परचम

थासरा विधानसभा सीट गुजरात के खेड़ा जिले में आती है। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करे तो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े कांतिल परमार ने भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र सिंह परमार को 7,028 वोटों के अंतर से हराया था। 2017 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 87,567 वोट मिले थे जबकि भाजपा के रामसिंह परमार ने 80,539 वोट से कांग्रेस के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दिया था। 3,811 वोटों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024