1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: BJP बिजली को लेकर करेगी बड़ा ऐलान? आज लखनऊ में अमित शाह जारी करेंगे 'संकल्प पत्र'

UP Election 2022: BJP बिजली को लेकर करेगी बड़ा ऐलान? आज लखनऊ में अमित शाह जारी करेंगे 'संकल्प पत्र'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2022 07:57 am IST,  Updated : Feb 08, 2022 08:02 am IST

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ.दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

Amit Shah, Yogi Adityanath, Kehshaw Mourya, Swatantra Dev Singh- India TV Hindi
Amit Shah, Yogi Adityanath, Kehshaw Mourya, Swatantra Dev Singh Image Source : PTI

Highlights

  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जारी करेंगे संकल्प पत्र
  • लता मंगेशकर के निधन की वजह से 6 फरवरी का कार्यक्रम स्थगित हुआ था
  • सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) आज जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस संकल्प पत्र में बीजेपी बिजली को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव एक जनवरी को अपने ट्वीट के माध्यम से इस बात का पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो 300 यूनिट तक घरेलू बिजली माफ होगी। इसके बाद से सारी निगाहें अब बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र-लोक कल्याण संकल्प पत्र  पर टिकी हैं, जिसे आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय द्वारा  जारी बयान के अनुसार, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार, आठ फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जारी करेंगे।’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ.दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है। 

‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ पहले छह फरवरी को जारी होना था लेकिन भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था। ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे। 

उत्तर प्रदेश नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही कॉल और ई—मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024