1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: कांग्रेस मेनिफिस्टो 'भर्ती विधान' जारी, यूपी के युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

UP Election 2022: कांग्रेस मेनिफिस्टो 'भर्ती विधान' जारी, यूपी के युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 01:10 pm IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने रोजगार को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विजन को लेकर उन्हें फेल करार दिया।

Congress Manifesto Bharti Vidhan- India TV Hindi
मेनिफिस्टो जारी करते राहुल और प्रियंका गांधी Image Source : ANI

Highlights

  • कांग्रेस ने यूपी में 20 लाख रोजगार देने का वादा किया
  • यूपी के हर जिले के युवाओं से बात करके बनाया है मेनिफिस्टो
  • राहुल ने पीएम मोदी के विजन को फेल करार दिया

कांग्रेस मेनिफिस्टो 'भर्ती विधान': उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दी है। शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफिस्टो को जारी किया। इसका नाम 'भर्ती विधान' रखा गया है। इस दौरान राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूपी के हर जिले के युवाओं से बात करके इस मेनिफिस्टो को तैयार किया है। हम 20 लाख रोजगार का वादा कर रहे हैं। हम युवाओं की समस्या को सुलझाने का काम किया जाएगा। जॉब कैलेंडर बनेगा जिसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए बस-ट्रेन की सेवा मुफ्त मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ करेंगे। सरकार बनी तो शिक्षा बजट बढाएंगे। पेपर लीक हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।

आगे प्रियंका ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा में 8 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, डॉक्टर्स के 6 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा, पुलिस में खाली एक लाख पदों को भरा जाएगा। साथ ही शिक्षा बजट बढ़ाने को लेकर भी घोषणा की।

इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम यूपी के युवाओं के बारे में सोच रहे हैं। उनके रोजगार के बारे में हमने ये तैयार किया है। हमने यूपी के युवाओं से बातचीत करके इसे बनाया है। हम नया यूपी बनाना चाहते हैं। इसलिए युवाओं के लिए ये घोषणाएं कर रहे हैं।

राहुल ने यह भी कहा कि, भारत को एक नए विजन की जरुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं। भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है।

आगे राहुल गांधी कहते हैं कि 2014 को लेकर नरेंद्र मोदी का विजन फेल हुआ है। भारत को नई सोच की जरूरत है। अगर भारत में बदलाव लाना है तो यूपी से शुरुआत करनी होगी। इसलिए हमारी सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर मेनिफिस्टो बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024